CG राशन कार्ड (नया / नवीनीकरण) आवेदन फॉर्म पीडीएफ: छत्तीसगढ़ राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्रदेश के सभी निवासियों के लिए नवीनतम राशन कार्ड सूची 2026 (Chhattisgarh Ration Card List - District Wise) प्रकाशित कर दी है। जिन आवेदकों ने हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) / एपीएल लाभार्थी सूची में चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम राशन कार्ड की नई सूची 2026 (Ration card list Chhattisgarh) में शामिल नहीं है, तो आप राशन कार्ड छत्तीसगढ़ आवेदन फॉर्म पीडीएफ (Ration Card Chhattisgarh Application Form) को ऑनलाइन डाउनलोड करके सीजी राशन कार्ड के लिए नया पंजीकरण (Ration Card Chhattisgarh Online Application Form) कर सकते हैं।

राज्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड एक अनिवार्य पहचान दस्तावेज है। इसके बिना आप कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं से वंचित रह सकते हैं। इसलिए, सीजी राशन कार्ड पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझकर आप आसानी से अपना आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। साथ ही, आप राशन कार्ड के नवीनीकरण हेतु आवश्यक घोषणा पत्र भी नीचे देख सकते हैं।

विषय सूची छुपाएं

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं:

  • सर्वप्रथम, छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के 'समाचार & घोषणाएँ' अनुभाग में "राशनकार्ड हेतु आवेदन सह घोषणा पत्र" लिंक पर क्लिक करें।