राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए देवनारायण स्कूटी योजना 2026 संचालित की जा रही है। इस सरकारी पहल के तहत, जो छात्राएं 12वीं कक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश लेती हैं, उन्हें सरकार द्वारा मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण और प्रोत्साहन राशि योजना की अस्थायी वरीयता सूची अब उपलब्ध है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्गों (बंजारा, लोहार, गुर्जर, राईका, रैबारी) की छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना, बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
देवनारायण स्कूटी योजना 2024-25 मेरिट लिस्ट
देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना सत्र 2024-25 के लिए अस्थायी वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इस सत्र के लिए स्कूटी वितरण हेतु ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पहले ही आमंत्रित किए जा चुके थे।
महाविद्यालयों और जिला नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापित आवेदनों के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें।
देवनारायण स्कूटी योजना सूची PDF डाउनलोड
देवनारायण स्कूटी योजना की अस्थायी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। यदि कोई छात्रा अपना नाम सूची में देखना चाहती है, तो वह नीचे दिए गए लिंक से PDF डाउनलोड कर सकती है - https://hte.rajasthan.gov.in/। इस लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट PDF खुल जाएगी।
Tags:
Online Application Form
Sarkari Yojana List