EWS / LIG / MIG 1 / MIG 2 के लिए PMAY होम लोन ब्याज सब्सिडी: घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होम लोन की ब्याज दरों पर अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आवास योजना के तहत लिए गए आवास ऋण पर ब्याज में छूट की घोषणा की है। इस योजना के दायरे में लोन की राशि को 6 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है, साथ ही ब्याज दरों पर विशेष सब्सिडी भी दी जाएगी।

PMAY होम लोन ब्याज दरें और सब्सिडी 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लोन राशि में वृद्धि होने से आपकी मासिक ईएमआई (EMI) पर काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार 6 लाख रुपये तक के ऋण पर 6.5%, 9 लाख रुपये तक के ऋण पर 4% और 12 लाख रुपये तक के होम लोन पर 3% की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत अधिकतम 20 वर्षों की अवधि के लिए लोन लिया जा सकता है। सरकार ने इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG 1 & MIG 2) के परिवारों को शामिल किया है।

PMAY होम लोन ब्याज सब्सिडी तालिका

PMAY आवास योजना के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों का विवरण नीचे दिया गया है:-

मानदंडमौजूदा निर्देश (CLSS – EWS +LIG)संशोधित निर्देश (CLSS – EWS +LIG)CLSS (MIG-I)CLSS (MIG-II)
पारिवारिक वार्षिक आय (रु)6 लाख तक6 लाख तक6.01-12.00 लाख12.01-18.00 लाख
संपत्ति का क्षेत्रफल (कार्पेट एरिया ## )30/60 वर्ग मीटर*30/60 वर्ग मीटर*160 वर्ग मीटर200 वर्ग मीटर
स्थान17778 शहर17778 शहरशहरी - 2011*शहरी - 2011*
महिला स्वामित्वहाँ (निर्माण को छोड़कर)हाँ (निर्माण को छोड़कर)लागू नहींलागू नहीं
सब्सिडी के लिए अधिकतम लोन6 लाख तक6 लाख तक9 लाख तक12 लाख तक
सब्सिडी प्रतिशत6.50%6.50%4%3%
सब्सिडी राशि2.20 लाख रुपये2.67 लाख रुपये2.35 लाख रुपये2.30 लाख रुपये
NPV9%9%9%9%
लोन की अधिकतम अवधि15 वर्ष20 वर्ष20 वर्ष20 वर्ष
संपत्ति का प्रकारपहला घर**पहला घर**पहला घर**पहला घर**
वैधता2022202231/03/202131/03/2021
लागू होने की तिथि17/06/2015 के बाद स्वीकृत लोन01/01/2017