राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में बी.एड. (B.Ed) करने वाली विधवा और परित्यक्ता (तलाकशुदा/बेसहारा) महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री बी.एड. संबल योजना' संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है जो अपनी उच्च शिक्षा जारी रखना चाहती हैं। राज्य सरकार उनकी संपूर्ण शिक्षा का खर्च वहन करेगी। राजस्थान में इन महिलाओं की दयनीय स्थिति को देखते हुए इस कल्याणकारी योजना को शुरू किया गया था। इच्छुक पात्र महिलाएं अंतिम तिथि से पूर्व अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें।

राजस्थान मुख्यमंत्री बी.एड. संबल योजना 2026

राजस्थान की यह विशेष योजना उन सभी विधवा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए है, जिन्होंने अपने जीवनसाथी को खो दिया है या जिन्हें बेसहारा छोड़ दिया गया है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं का न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित होगा।

पात्र महिलाएं अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एसएसओ (SSO) पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है, जिसके बाद ही छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरा जा सकेगा।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र

योजना के लिए आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:

STEP 1: सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

STEP 2:Citizen” टैब पर क्लिक करें और जन आधार, आधार कार्ड या सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपना एसएसओ आईडी (SSO ID) पंजीकरण पूरा करें।

SSO Rajasthan ID Login Register
एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

STEP 3: अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

STEP 4: डैशबोर्ड पर उपलब्ध “Scholarship” विकल्प का चयन करें।

STEP 5: विभाग का नाम चुनते समय “विधवा/परित्य