यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन फॉर्म: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पारंपरिक शिल्पकारों के उत्थान और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के माध्यम से कुशल कारीगरों और दस्तकारों को अपने कौशल को निखारने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, लाभार्थियों को उनके ट्रेड से संबंधित आधुनिक उपकरण (टूल किट) मुफ्त में वितरित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, स्थानीय कारीगरों को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
इस सरकारी योजना के अंतर्गत राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची जैसे पारंपरिक व्यवसायों और हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: नवीनतम अपडेट
उत्तर प्रदेश सरकार ने पारंपरिक कारीगरी के व्यवसायों में 12 नए क्षेत्रों को जोड़ा है, ताकि युवाओं को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार के साथ जोड़ा जा सके। ये नए शामिल व्यवसाय इस प्रकार हैं:
- मोबाइल रिपेयरिंग
- ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक सामान मरम्मत
- इलेक्ट्रिकल उपकरण मरम्मत
- प्लंबिंग (नलसाजी)
- कंप्यूटर रिपेयरिंग
- सोलर पैनल रिपेयरिंग
- डिजिटल फोटोग्राफी
- ब्यूटी एंड वेलनेस
- फैशन डिजाइनिंग
- सिलाई-कढ़ाई
- घरेलू उपकरणों की मरम्मत
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, शर्तें और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है।
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ऑनलाइन पंजीकरण 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु विश्वकर्मा श्रम रोजगार योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
आवेदकों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले
Related Yojana