उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों की मदद के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana है। इस योजना के तहत, महिलाओं को पशुओं की देखभाल के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें "पशु सखी" के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इन महिलाओं का काम होगा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और अन्य ज़रूरी जानकारियाँ देना। इससे राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। अगर आप इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य है ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारना और पशुपालकों की आय बढ़ाना। पशु सखी का काम होगा पशुपालन विभाग और पशुपालकों के बीच तालमेल बैठाना। ये महिलाएं पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी और जानवरों की नियमित देखभाल करेंगी जैसे गाय, भैंस, बकरी आदि की। इसके लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा ताकि वे अपने गांव में पशुपालकों की मदद कर सकें। साथ ही, इन महिलाओं को इस काम के बदले में वेतन भी दिया जाएगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

उत्तराखंड पशु सखी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana
शुरू की गई उत्तराखंड सरकार द्वारा
विभाग पशुपालन विभाग
लाभार्थी राज्य की महिला एवं पशुपालक
उद्देश्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं की देखभाल करना और मृत्यु दर कम करना
राज्य उत्तराखंड
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को मदद देना और पशुओं की मृत्यु दर को कम करना है। इसके अलावा, राज्य की महिलाओं को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से न केवल महिलाओं को रोज़गार मिलेगा, बल्कि पशुपालकों की आमदनी भी बढ़ेगी। महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर हर महीने वेतन मिलेगा।

उत्तराखंड पशु सखी योजना के तहत पशु सखी के कार्य

  • पशु सखी, पशुपालकों और पशुपालन विभाग के बीच पुल का काम करेगी।
  • वह सरकार की योजनाओं की जानकारी पशुपालकों तक पहुंचाएगी।
  • बीमारियों की पहचान कर समय पर इलाज कराएगी।
  • पशुपालकों के पास कितने पशु हैं, इसका रिकॉर्ड अपडेट करेगी।
  • छोटे-मोटे इलाज के लिए उसे प्राथमिक चिकित्सा किट दी जाएगी।
  • वह दूध उत्पादन बढ़ाने के सुझाव भी देगी ताकि पशुपालकों की आय बढ़ सके।

पशु सखी का वेतन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पशु सखी को उतना ही वेतन मिलेगा जितना केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को मिलता है।

Pashu Sakhi Yojana के अंतर्गत पशु सखी का चयन कैसे होगा?

  • सबसे पहले, उत्तराखंड राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम संगठन द्वारा उप समिति की सहायता से आसपास की महिलाओं को पशु सखी योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इसके बाद, पशु सखी की पहचान करने के लिए ग्राम उप समिति द्वारा वीओ स्तर पर अध्यक्ष और सचिव की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक का संचालन वीओ के अध्यक्ष और सचिव करेंगे।
  • बैठक में स्थानीय पशु चिकित्सा सहायक, शल्य चिकित्सा (वीएएस) विस्तार अधिकारी या पशु चिकित्सा प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाएगा।
  • बैठक के दौरान महिलाओं की एक लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद उनका इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • दोनों परीक्षाओं में सफल होने के बाद ही संबंधित क्षेत्र के लिए पशु सखी का चयन किया जाएगा।
  • पशु सखी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चयनित पशु सखियों का पूरा डाटा MIC डेटाबेस में प्रोफाइल रिपोर्ट के लिए भेजा जाएगा और अपलोड किया जाएगा।

उत्तराखंड पशु सखी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तराखंड सरकार ने राज्य में पशुओं की सेहत को सुधारने के उद्देश्य से उत्तराखंड पशु सखी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रशिक्षित कर पशु सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • जो महिलाएं पशु सखी के रूप में काम करना चाहती हैं, उन्हें सरकार द्वारा पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, जब महिलाएं पशु सखी के रूप में कार्य शुरू करेंगी, तो उन्हें सरकार द्वारा निश्चित वेतन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं दूसरों पर निर्भर होने से मुक्त हो सकेंगी।
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा Pashu Sakhi Yojana के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन कर रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पशुओं से उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के पशुपालकों को समय पर सुझाव, सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं प्राप्त होंगी। पशु सखी द्वारा पशुपालकों को चारा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे पशुपालन के दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।
  • पशु सखी योजना का लाभ उठाने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी, और उत्तराखंड के पशुपालक भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। जो महिलाएं इस योजना से जुड़ना चाहती हैं, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का संचालन पूरे राज्य में किया जाएगा ताकि राज्य की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें।

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana के लिए पात्रता

  • उत्तराखंड पशु सखी योजना के लिए आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • पशु सखी के लिए केवल महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदनकर्ता की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पशु सखी कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास पशुपालन का ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • महिला को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली ट्रेनिंग राज्य में भी हो सकती है और कभी-कभी राज्य के बाहर भी आयोजित की जा सकती है।

पशु सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जमीन संबंधी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

जो महिलाएं राज्य में पशु सखी योजना के तहत आवेदन करके पशु सखी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में इस योजना को लांच किया है, लेकिन फिलहाल इस योजना के लिए अधिकारिक वेबसाइट अभी तक शुरू नहीं की गई है। जैसे ही उत्तराखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए अधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी, हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पशु सखी योजना के आवेदन फॉर्म से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। ताकि आप भी इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

उत्तराखंड पशु सखी योजना FAQs

  • उत्तराखंड पशु सखी योजना क्या है?
    यह योजना राज्य की महिलाओं को रोजगार देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना की शुरुआत किसने की?
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने।
  • इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
    केवल उत्तराखंड की महिलाएं।
  • इस योजना के तहत पशुपालकों को क्या लाभ मिलेगा?
    उन्हें पशुओं के प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
  • आवेदन कैसे करें?
    आवेदन के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी, जल्द ही अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी।