सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (SJED), मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में दिव्यांग छात्रों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना लागू की है। इस योजना (MP Mukhyamantri Divyang Shiksha Protsahan Sahayata Rashi 2026) के अंतर्गत, राज्य के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार द्वारा हर महीने 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग छात्रों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करना है।

इस शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना (Mukhyamantri Divyang Shiksha Protsahan Sahayata Rashi Madhya Pradesh 2026) का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। सरकार का मानना है कि शारीरिक बाधाओं के कारण कई बच्चे अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं, उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और प्रोत्साहित करने के लिए ही इस सहायता राशि योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र छात्र एमपी समग्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण (MP Mukhyamantri Divyang Shiksha Protsahan Sahayata Rashi Online Application) कर सकते हैं और मासिक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना 2026 - ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य दिव्यांग बच्चे इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश के आधिकारिक समग्र पोर्टल pensions.samagra.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
Samagra Portal Mukhyamantri Divyang Shiksha Protsahan Sahayta Rashi Yojana
दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना 2026
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना जिला, स्थानीय निकाय और समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें और 'पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें' बटन दबाएं।