MP Mukhyamantri Arthik Sahayata Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने msme.mponline.gov.in पर मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत अधिकतम 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अत्यंत गरीब वर्ग को छोटे उपकरण या कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकें।

एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना का संक्षिप्त विवरण

मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत पात्रता और वित्तीय मदद के नियम निम्नलिखित हैं:

परियोजना की लागत

अधिकतम 50,000 रुपये तक।

योजना की पात्रता शर्तें

(क) आयु सीमा: 18 से 55 वर्ष के बीच।

(ख) शैक्षणिक योग्यता: कोई अनिवार्य शैक्षणिक डिग्री की आवश्यकता नहीं।

(ग) आय वर्ग: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत अंत्योदय या प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारक परिवार।