[ओल्ड एज पेंशन आवेदन] एमपी वृद्धा पेंशन योजना 2026 ऑनलाइन पंजीकरण / पात्रता की जांच / आवेदन की स्थिति ट्रैक करें, socialsecurity.mp.gov.in पर उपलब्ध है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 प्रमुख वृद्धा पेंशन योजनाएं शुरू की हैं। इनमें पहली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, दूसरी समग्र सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना और तीसरी समग्र सामाजिक सुरक्षा वृद्धाश्रम निवासी पेंशन योजना शामिल है। इस लेख में हम आपको इन पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

मध्य प्रदेश में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन योजनाएं

मध्य प्रदेश में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा चलाई जा रही वृद्धा पेंशन योजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है:-

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना

योजना की शुरुआत

15 अगस्त 1995

पात्रता मापदंड

60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्ति।

योग्यता शर्तें

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पुरुष या महिला आवेदक की आयु कम से कम 60 वर्ष हो।
  • आवेदक का परिवार भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे आना चाहिए।

आर्थिक सहायता

600 रुपये प्रति माह

आवेदन की प्रक्रिया

निर्धारित आवेदन पत्र भरकर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद कार्यालय में निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ जमा करें:-